रेशे ( फाइबर) हमारे शरीर के लिए किस प्रकार से उपयोगी है?

रेशें क्या हैं?

रेशे सेल्यूलोज के बने होते हैं मनुष्य के पाचन तंत्र में ऐसे पचक रस, एंजाइम्स नहीं पाए जाते हैं जो, सेल्यूलोज को पचा सकें सब्जी, सलादो में पाए जाने वाले रेशे सेल्यूलोज के बने होने के कारण ये मनुष्य के शरीर में पच नहीं पाते हैं। लेकिन, बोहोत से महत्वपर्ण कार्यों को इनके द्वारा सम्मपन्न कराया जाता हैं।



रेशों के कार्य-

1.पाचनतंत्र में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया के लिए ये भोजन प्रदान करते हैं।
2. क्योंकि, सेल्यूलोज का पाचन मानव शरीर में संभव नहीं हो पाता अतः ये हमरे शरीर को कोई कैलोरी भी नहीं देते हैं।
3. खाने को ये आयतन प्रदान करते है जिससे, व्यक्ति का पेट जल्दी भर जाता हैं। इस प्रकार, वजन कम करने में सहायक हैं।
4. साथ ही ये, अपने आयतन से कई गुना अधिक पानी का अवशोषण कर पाचन क्रिया को सुगम बनातें तथा कब्ज से छुटकारा दिलातें हैं।
इस प्रकार बोहोत से महत्वपूर्ण कार्य इनके द्वारा शरीर में लिए जाते है। अतः इनका पाचन मानव शरीर में ना होने के कई फायदे है, इसीलिए हमारे प्रतिदिन के आहार में इनका महत्वपूर्ण स्थान हैं,


रेशे हमरे शरीर के लिए किस प्रकार लाभदायक हैं?

यदि किसी विशेष परिस्थिति में फल खाने को मना किया गया हो अथवा व्यक्ति फल खाने के असमर्थ हो ऐसी किसी परिस्थिति के अलावा जूस पीने से कहीं अच्छा है फल अथवा सलाद को सम्पूर्ण रूप से आहार में सम्मिलत करना। क्योंकि, जब हम फल अथवा सलाद के छिलके निकाल देते है। तब छिलकों में उपस्थित रेशो की मात्रा में गिरावट आ जाती हैं, जब व्यक्ति जूस पीता है तब, क्योंकि उसे पचने में अधिक समय नहीं लगता तथा उससे प्राप्त कैलोरी तुरंत ही शरीर को मिल जाती हैं, और ऐसे में शरीर का ग्लुकोज़ लेवल एकदम से फ्लक्ट्यूएट होता हैं। अतः कैलोरी का ग्राफ उठ कर तुरंत गिरता है। वहीं यदि, पूरा फल खाया जाए तब उसका धीरे - धीरे पाचन होता हैं तथा इसी मात्रा में कैलोरी शरीर को मिलती हैं और शरीर में ऊर्जा या कैलोरी की आपूर्ति बनी रहती हैं। यही कारण है कि, शुगर तथा मोटापे से पीड़ित मरीजों को जूस पीने के लिए मना किया जाता हैं।

टिप्पणियाँ